Thursday, May 14, 2009
नारी - कब तक अग्निपरीक्षा देगी वो?
नारी,
अजब हालातों की मारी,
कहलायी जननी इस जग की
पर इस जग से ही हारी।
साये में
हरदम ही रहना
उसकी नियति बनी है,
कभी पिता के,
कभी पति के,
कभी बेटे के
साये तले पली है।
दिखलायी जिसने दुनिया हमको,
प्यार की भाषा सिखलायी,
महकाया जिसने हमारी
जीवन रूपी बगिया को,
काँटों से भर डाला लेकिन
उसी के सारे जीवन को।
अपने कष्टों-दुःखों को पीकर,
नयनों में पानी भर-भर कर,
आहों को अधरों में सीकर,
लोभ-लालच की बलिबेदी पर
कितनी बार चढ़ेगी वो?
कब तक बनती रहेगी सीता,
कब तक
अग्नि परीक्षा देगी वो?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अनुप्रिया के रेखांकन
स्त्री को सिर्फ बाहर ही नहीं अपने भीतर भी लड़ना पड़ता है- अनुप्रिया के रेखांकन
स्त्री-विमर्श के तमाम सवालों को समेटने की कोशिश में लगे अनुप्रिया के रेखांकन इन दिनों सबसे विशिष्ट हैं। अपने कहन और असर में वे कई तरह से ...

-
चोखेरबाली पर दस साल पहले हमने हाइमेन यानी कौमार्य झिल्ली की मरम्मत करने वाली सर्जरी के अचानक चलन में आने पर वर्जिनिटी / कौमार्य की फ़ालतू...
-
ममता सिंह नवरात्रि आने वाली है देवी मैया के गुणगान और कन्याओं की पूजा शुरु होने वाली है, हालांकि कोरोना के कारण धूमधाम...
-
हिंदी कहानी के इतिहास में उसने कहा था के बाद शेखर जोशी विरचित कोसी का घटवार अपनी तरह की अलग और विशेष प्रेमकहानी है। फौ...
6 comments:
नारी ने हर विधा में अपनी योग्यता साबित की है,,एक लम्बी लिस्ट है सफल नारियों की..लेकिन फिर भी वो समाज में उपेक्षित है!यही हमारा दुर्भाग्य है...
dr sahib yae sab naari kae saath kaun kartaa hae aur jo naryiaan virodh kar tee haen unka kyaa hota haen ??
ek taraf aap sab naari ko vidroh karnae kae liyae uksaatey haen wur dusri traaf apnae blogpar unake vidrh ko galat theraatey haen
kyaa naari ko vidroh bhi purush sae puch kar karna hoga
anytha naa lae ek baar apnae hi blog kae is link ko daekhe
http://kumarendra.blogspot.com/2009/05/blog-post_4955.html
aur phir bataaye ki aap ki is kavita ko mehaj shabdo ka compostion samjha jaaye yaa naai kae liyae ek aavahan samjhaa jaaye
duhri neeti sae mukt ho tabhie kuch badlaav aayega
दुख और शोक के प्रकटीकरण से आगे आकर पहल करनी होगी बदलाव के लिए , उसके बिना सब बेमानी है।कम से कम अपने ही जीवन मे बदलाव का एक कदम तो उठाया जाए!
अबला जीवन पर हाय-हाय, रोना-धोना काफी हुआ। क्या अब हम यहां से प्रस्थान करें ताकि आगे की जमीन भी नए कदमों से जरा समतल हो और पीछे आने वालों के लिए पगडंडी/रास्ते चौड़े हों, सहज-सरल हों?!
Bahut huyaa ronaa-dhona,
it counterproductive and is weapon in the hand of those who do not wish change
AV,無碼,a片免費看,自拍貼圖,伊莉,微風論壇,成人聊天室,成人電影,成人文學,成人貼圖區,成人網站,一葉情貼圖片區,色情漫畫,言情小說,情色論壇,臺灣情色網,色情影片,色情,成人影城,080視訊聊天室,a片,A漫,h漫,麗的色遊戲,同志色教館,AV女優,SEX,咆哮小老鼠,85cc免費影片,正妹牆,ut聊天室,豆豆聊天室,聊天室,情色小說,aio,成人,微風成人,做愛,成人貼圖,18成人,嘟嘟成人網,aio交友愛情館,情色文學,色情小說,色情網站,情色,A片下載,嘟嘟情人色網,成人影片,成人圖片,成人文章,成人小說,成人漫畫,視訊聊天室,a片,AV女優,聊天室,情色,性愛
Post a Comment